MP News : स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में होने वाले समारोहों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। सभी निर्धारित जिलों में मंत्री ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में तिरंगा फहराएंगे।
MP में मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर और राकेश सिंह जबलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। करण सिंह वर्मा को सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह को छिंदवाड़ा, संपतिया उइके को मंडला और तुलसीराम सिलावट को इंदौर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
सौंपी गई जिम्मेदारी
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों में कृष्णा गौर को टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को उज्जैन, लक्ष्मण पटेल को विदिशा और नारायण सिंह पंवार को राजगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
सरकार के आदेश के मुताबिक निर्धारित स्थानों पर मंत्री और अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे। बाकी जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस व्यवस्था के तहत प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।
Reas More : Independence Day 2026: यूपी में मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे ध्वजारोहण





