Home » मध्य प्रदेश » IRCTC Tour Package: 36,100 रुपये से मध्य प्रदेश के 2 ज्योतिर्लिंग समेत महेश्वर-मांडू की सैर, 5 दिन का हवाई टूर

IRCTC Tour Package: 36,100 रुपये से मध्य प्रदेश के 2 ज्योतिर्लिंग समेत महेश्वर-मांडू की सैर, 5 दिन का हवाई टूर

IRCTC Tour Package : मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। “2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” नाम से शुरू किए गए इस पैकेज में यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर की सैर कराई जाएगी। पांच दिवसीय यात्रा 20 से 24 सितंबर 2026 तक होगी।

यह टूर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से संचालित किया जाएगा। यात्रियों को लखनऊ से इंदौर और वापसी की यात्रा विमान से कराई जाएगी। ठहरने के लिए तीन सितारा होटल की व्यवस्था रहेगी। पैकेज में होटल के साथ भोजन और स्थानीय स्तर पर आने-जाने की सुविधा भी शामिल है।

IRCTC Tour Package

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर भी टूर में शामिल हैं। इसके बाद यात्री ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस तरह एक ही यात्रा में दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थलों के साथ पैकेज में मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया गया है। महेश्वर में अहिल्याबाई किला एवं महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट का भ्रमण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को धार्मिक यात्रा के साथ क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

जहाज और हिंडोला महल दिखेंगे

टूर में ऐतिहासिक नगरी मांडू को भी जगह दी गई है। यहां यात्रियों को जहाज महल और हिंडोला महल समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं इंदौर में पितृ पर्वत और खजराना गणपति मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थानों की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, अकेले कमरा लेने वाले यात्री के लिए पैकेज की कीमत 48,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर यह राशि 42,500 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ ठहरने पर 40,300 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 36,100 रुपये प्रति बच्चा रखी गई है। वहीं बिना बेड के बच्चे के लिए 19,500 रुपये शुल्क निर्धारित है।

होगी बुकिंग

पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के आईआरसीटीसी कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लखनऊ में 8287930912, 8287930902, 9236391909 और 9236391911 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More : Agra के डाकघरों में आधार सेवाओं का भुगतान अब होगा कैशलेस, UPI और कार्ड से दे सकेंगे शुल्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?