Home » उत्तर प्रदेश » Agra के डाकघरों में आधार सेवाओं का भुगतान अब होगा कैशलेस, UPI और कार्ड से दे सकेंगे शुल्क

Agra के डाकघरों में आधार सेवाओं का भुगतान अब होगा कैशलेस, UPI और कार्ड से दे सकेंगे शुल्क

Agra News : डाक विभाग ने आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए डाकघरों में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। अब आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं का भुगतान नकद के बजाय यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। इससे लोगों को खुले पैसों की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रतापपुर स्थित प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर नई कैशलेस व्यवस्था लागू कर दी गई है।

यहां आधार से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं के लिए लोग मोबाइल से तत्काल डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। आने वाले समय में अन्य डाकघरों में संचालित आधार सेवा केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Agra News

प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि पहले डाकघरों में आधार सेवाओं के लिए कैशलेस भुगतान की सुविधा नहीं थी। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को भुगतान के लिए नकदी रखने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल माध्यम से किए गए प्रत्येक भुगतान का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा और ग्राहकों को उसकी रसीद दी जाएगी। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

अभी भी नि:शुल्क

डाक विभाग के मुताबिक नया आधार नामांकन कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। वहीं पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क किया जाता है। इससे संबंधित पात्र बच्चों के अभिभावकों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। आधार में डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट कराने के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये देने होंगे। अब इन शुल्कों का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। डाक विभाग का मानना है कि कैशलेस सुविधा शुरू होने से आधार केंद्रों पर भुगतान की प्रक्रिया तेज होने के साथ लोगों की परेशानी भी कम होगी।

Read More : Muzaffarnagar Kanwar Yatra: आंखों पर पट्टी बांधकर 180 किमी की कांवड़ यात्रा, गाय बनी आकर्षण का केंद्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?