Home » बिजनेस » Viral Video: इंडोनेशिया में चिकन-मटन नहीं इनके पकौड़े और समोसे की डिमांड! यूजर्स हैरान

Viral Video: इंडोनेशिया में चिकन-मटन नहीं इनके पकौड़े और समोसे की डिमांड! यूजर्स हैरान

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडोनेशिया के एक स्ट्रीट फूड मार्केट का वीडियो तेजी से चर्चा में है। वीडियो में चिकन और मटन की जगह कोबरा के मांस से बनी अलग-अलग डिशेज दिखाई दे रही हैं। कोबरा के पकौड़े, समोसे और सूप जैसी चीजें देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अनोखे खान-पान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक बाजार का दृश्य दिखाई देता है। यहां कुछ दुकानों पर सांपों से तैयार किए जाने वाले व्यंजन बेचे जाने का दावा किया गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ट्रैवल व्लॉगर @adnanmusafirofficial ने साझा किया है।

Viral Video

इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में कई जिंदा कोबरा दुकानों पर रखे नजर आते हैं। दावा किया गया है कि वेंडर ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार इन्हीं सांपों से व्यंजन तैयार करते हैं। कुछ दृश्यों में सांपों के मुंह पर टेप लगा हुआ भी दिखाई देता है। हालांकि, वीडियो में दिख रही गतिविधियों और उसके संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सूप से समोसे तक…

वीडियो में कोबरा के मांस से पकौड़े और समोसे के अलावा सूप, टिक्का और सॉसेज जैसी डिशेज तैयार किए जाने की बात कही गई है। बाजार में मौजूद लोगों के लिए यह खान-पान भले ही सामान्य नजर आता हो, लेकिन वीडियो देखने वाले कई यूजर्स के लिए यह अनुभव बेहद चौंकाने वाला है।

कोबरा से जुड़े इन व्यंजनों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे इंडोनेशिया की अलग खाद्य संस्कृति का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स जिंदा सांपों को इस तरह रखे जाने और उनसे भोजन तैयार किए जाने को देखकर हैरानी जता रहे हैं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद अनोखी खान-पान की परंपराओं को चर्चा में ला दिया है।

Read More : Viral Video: पानी से लबालब सड़क पर मच्छरदानी लगाकर सोया युवक, वीडियो देखकर लोग बोले- ये कैसी ‘नींद’!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?