Home » उत्तर प्रदेश » UP T20 League 2026: उद्घाटन समारोह होगा भव्य, भोजपुरी में पहली बार होगी कॉमेंट्री

UP T20 League 2026: उद्घाटन समारोह होगा भव्य, भोजपुरी में पहली बार होगी कॉमेंट्री

UP T20 League 2026 : लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहे यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार लीग के टिकटों को काफी किफायती रखा गया है, जिससे आम दर्शक भी आसानी से स्टेडियम पहुंचकर मैचों का लुत्फ उठा सकें। लीग की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यह पहला मौका है जब यह लीग लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें से अकेले लखनऊ में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

टिकट दरों की बात करें तो सामान्य दिनों में अपर स्टैंड का टिकट महज 49 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 99 रुपये रखा गया है। वहीं, शनिवार और रविवार को होने वाले मैचों के लिए अपर स्टैंड का टिकट 99 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 149 रुपये निर्धारित किया गया है।

UP T20 League 2026

जो दर्शक पूरे सीजन के मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए सीजन टिकट की सुविधा भी दी गई है, जिसमें अपर स्टैंड का टिकट 399 रुपये और लोअर स्टैंड का 499 रुपये में उपलब्ध है। परिवार के साथ मैच देखने आने वालों के लिए 3+1 फैमिली पैक भी रखा गया है, जिसकी कीमत लोअर स्टैंड के लिए 1,047 रुपये और अपर स्टैंड के लिए 1,497 रुपये तय की गई है।

14 अगस्त को होगा उद्घाटन

लीग का भव्य उद्घाटन समारोह 14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसके लिए हॉस्पिटैलिटी टिकट की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें साउथ डायरेक्टर लॉन-1 और लॉन-2 का टिकट 2,500 रुपये, साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स 3,500 रुपये और साउथ प्रीमियम लाउंज का टिकट 5,000 रुपये का रखा गया है। सभी टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं और जल्द ही ऑफलाइन बिक्री केंद्र भी घोषित किए जाएंगे।

भोजपुरी में भी मिलेगी कॉमेंट्री

डॉ. कपूर ने यह भी बताया कि इस बार दर्शकों को हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी में भी कॉमेंट्री सुनने का मौका मिलेगा, जिससे पूर्वांचल और भोजपुरी भाषी क्रिकेट प्रेमी अपनी मातृभाषा में मैचों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि किफायती टिकट दरों और शानदार उद्घाटन समारोह की बदौलत इस बार का सीजन जबरदस्त सफल रहेगा, जिसमें आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

Read More : UPSSSC में अब 1937 नहीं, 1957 पदों पर होगी भर्ती; 3 अगस्त तक करें आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?