Home » बिजनेस » Gold Rate Today: महंगे सोने ने बदला शादी का ट्रेंड, चांदी की करधनी और भारी पायल की बढ़ी डिमांड

Gold Rate Today: महंगे सोने ने बदला शादी का ट्रेंड, चांदी की करधनी और भारी पायल की बढ़ी डिमांड

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने गहनों की खरीदारी को काफी हद तक सीमित कर दिया है। हालत यह हो गई है कि लोगों को गहनों के वजन में 30 से 50 फीसदी तक कटौती करनी पड़ रही है। इसी वजह से अब चांदी की करधनी समेत अन्य पारंपरिक सामान का चलन एक बार फिर लौट आया है। शादियों को देखते हुए लोग अभी से करधनी और भारी डिजाइनदार पायलों की बुकिंग कराने में जुट गए हैं।

आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि सोने के दाम में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण सामान्य खरीदारी में गिरावट देखने को मिल रही है। शादी-समारोह समेत अन्य मौकों के लिए गहने बनवाने में भी लोगों ने वजन में 30 से 50 फीसदी तक की कमी की है।

Gold Rate Today

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में भी सामने आया है कि लोगों ने इस बार कम वजनी गहने खरीदे जिससे मात्रा में सोना तो कम खरीदा गया लेकिन महंगा होने के चलते दाम ज्यादा चुकाने पड़े। उन्होंने बताया कि इसी वजह से अंगूठी गले की चेन और कंगन का वजन भी पिछले वर्षों के मुकाबले आधे से भी कम रखा जा रहा है। सर्राफा कारोबारी पंकज जैन ने बताया कि बीते कुछ महीनों में चांदी के दाम लगभग स्थिर बने रहने से इसके खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। सोना ज्यादा महंगा होने के कारण दुल्हन के गहनों में अब चांदी की करधनी और वजनी पायल का चलन तेजी से बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इसमें ग्राहक 500 ग्राम से एक किलो तक की करधनी और 200 से 300 ग्राम की पायल ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

स्टाइलिश डिजाइन

सर्राफा कारोबारी सोमेश वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के दाम ज्यादा होने के कारण सर्राफा कारोबारियों ने हल्के वजन में स्टाइलिश गहनों की नई डिजाइन तैयार कराई हैं। इनमें पायल बिछुआ अंगूठी चेन चूड़ी और मंगलसूत्र की खरीद सबसे ज्यादा हो रही है। उन्होंने बताया कि आम लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए इन गहनों के वजन में भी 50 फीसदी से कम की कटौती की गई है।

Read More : UP की गंगा-घाघरा समेत उफान पर 10 नदियां, 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?