Agra Janakpuri Mahotsav 2026 : आगरा के जनकपुरी महोत्सव-2026 को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है। इस बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जैसा आध्यात्मिक अनुभव कराने के मकसद से मिथिला नगरी में करीब 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में भव्य जनक महल का निर्माण किया जाएगा। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट सिकंदरा के नजदीक यह जनक महल तैयार किया जाएगा। मुख्य मंच तक पहुंचने वाले रास्ते को अयोध्या धाम की तरह आकर्षक गलियारों और धार्मिक शिल्पकला से संवारा जाएगा।
अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग के दोनों तरफ भव्य गलियारे बनाए जाएंगे जहां अयोध्या की तर्ज पर मूर्तिकला और धार्मिक शिल्पकला स्थापित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इससे जनकपुरी आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव का एहसास होगा।
Agra Janakpuri Mahotsav
उन्होंने बताया कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। आयोजन की तैयारियों में तेजी लाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपते हुए आयोजन स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग रखी। ज्ञापन में सड़कों के निर्माण व मरम्मत बेहतर प्रकाश व्यवस्था साफ-सफाई सौंदर्यीकरण तथा अन्य जरूरी सुविधाएं समय रहते पूरी कराने का अनुरोध किया गया।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन कोषाध्यक्ष आकाश गोयल निमित्त पोरवाल सुमन पोरवाल नीरज मिश्रा पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी साहूकार उपाध्याय सोनू गिरी अनिल दीक्षित अरुण अग्रवाल और राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इसके पश्चात आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर रोज की तरह महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बृहस्पतिवार को महंत गोपी गुरु ने विधि-विधान से आरती संपन्न कराई।
Read More : UP के 5.40 लाख शिक्षक मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से जुड़े, 45% की KYC पूरी




