Home » अंतरराष्ट्रीय » Switzerland में बर्फीले पहाड़ों के बीच बसे ये 5 गांव बना देंगे सफर यादगार, खूबसूरती और सुकून देख नहीं होगा लौटने का मन

Switzerland में बर्फीले पहाड़ों के बीच बसे ये 5 गांव बना देंगे सफर यादगार, खूबसूरती और सुकून देख नहीं होगा लौटने का मन

Switzerland

Switzerland Villages : World Tour का सपना देखने वाले लोगों को अक्सर लगता है कि विदेश घूमने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन सही प्लानिंग के साथ कम बजट में भी विदेश की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। अगर आप अपनी छुट्टियों में fun, adventure और सुकून तीनों चाहते हैं, तो स्विट्जरलैंड शानदार विकल्प हो सकता है। बर्फ से ढके पहाड़, नीली झीलें, हरे मैदान और लकड़ी के छोटे घर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। खास बात यह है कि बड़े शहरों से अलग यहां के छोटे गांवों और कस्बों में प्रकृति को बेहद करीब से महसूस किया जा सकता है। कपल्स से लेकर सोलो ट्रैवलर्स तक के लिए यहां कई शानदार ठिकाने मौजूद हैं।

Switzerland

स्विट्जरलैंड के खूबसूरत गांवों की बात हो और लौटरब्रुन्नन का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है। ऊंची चट्टानों के बीच बसी इसकी घाटी किसी पेंटिंग जैसी दिखाई देती है। आसपास गिरते झरने और अल्पाइन पहाड़ इसके नजारे को और शानदार बनाते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के बीच स्टाउबाख जलप्रपात खास आकर्षण है। प्रकृति के बीच कुछ शांत दिन बिताने वालों के लिए यह जगह यादगार अनुभव दे सकती है।

Switzerland Villages

स्विट्जरलैंड के ये छोटे गांव और कस्बे सिर्फ तस्वीरें लेने की जगह नहीं हैं, बल्कि हर जगह का अपना अलग अनुभव है। कहीं झरनों और पहाड़ों के बीच सुकून मिलता है तो कहीं स्कीइंग, हाइकिंग और दूसरे एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। ऐसे में अगली World Tour लिस्ट तैयार करते समय इन जगहों को शामिल किया जा सकता है। सही बजट प्लानिंग और पहले से बुकिंग करके स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को ज्यादा आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है।

Switzerland

ग्रिंडेलवाल्ड

बर्निस आल्प्स में बसा ग्रिंडेलवाल्ड उन यात्रियों के लिए शानदार जगह है, जिन्हें खूबसूरत नजारों के साथ एडवेंचर भी पसंद है। आइगर पर्वत की विशाल चोटियां गांव के नजारे को अलग पहचान देती हैं। गर्मियों के दौरान यहां हाइकिंग और माउंटेन बाइकिंग का मजा लिया जा सकता है। वहीं सर्दियां आते ही पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक जाता है और स्कीइंग पसंद करने वाले पर्यटक यहां पहुंचने लगते हैं।

Switzerland

इंटरलेकन

इंटरलेकन की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है। यह थुन और ब्रिएन्ज झीलों के बीच बसा हुआ है। एक तरफ शांत झीलें और दूसरी तरफ ऊंचे पहाड़ इसे स्विट्जरलैंड के शानदार पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। यहां घूमने के साथ कई रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी लिया जा सकता है। सर्दियों के दौरान शहर की रौनक अलग ही दिखाई देती है और क्रिसमस के आसपास यहां का माहौल यात्रियों को खासा आकर्षित करता है।

Switzerland

गिम्मेलवाल्ड

अगर छुट्टियों का मतलब आपके लिए भीड़ और ट्रैफिक से दूर कुछ दिन सुकून के साथ बिताना है, तो गिम्मेलवाल्ड पसंद आ सकता है। यह छोटा सा अल्पाइन गांव अपनी शांत जीवनशैली और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां कारों की आवाजाही नहीं होने के कारण माहौल बेहद शांत रहता है। लकड़ी के पारंपरिक घर, आसपास फैले हरे मैदान और सामने दिखाई देते पहाड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

Switzerland

ज़र्मैट

स्विट्जरलैंड का जर्मेट गांव प्रसिद्ध मैटरहॉर्न पर्वत की तलहटी में बसा है। सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ने के बाद यहां का नजारा किसी सपनों की दुनिया जैसा दिखाई देता है। जर्मेट की खासियत है कि यह कार-फ्री इलाका है, जिससे यहां की शांत वादियों में घूमने का अनुभव और भी खूबसूरत हो जाता है। सर्दियों में पर्यटक यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसे रोमांच का मजा ले सकते हैं। खूबसूरत अल्पाइन नजारों के साथ शानदार होटल और स्वादिष्ट खाना भी जर्मेट को खास बनाता है। बर्फबारी और विंटर स्पोर्ट्स का अनुभव लेने के लिए दिसंबर से मार्च के बीच यहां की ट्रिप प्लान की जा सकती है।

Switzerland

फिर देर किस बात की… जल्दी से उठाईए मोबाइल और बुक करिए अपने परिवार संग इस अनोखे प्लेस को विजीट करने का टिकट… और हां आज के डिजिटल युग में अपने संग कैमरा ले जाना न भूले अन्यथा… आप अपने बिताए गए खास मूवमेंट को कैप्चर नहीं कर पाएंगे।

Read More : Switzerland में ऑफिस से घर जाने का ऐसा तरीका, उतरते ही खत्म हो जाती है ट्रैफिक की टेंशन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?