UP Teacher News : उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में अब तेजी देखने को मिल रही है। 8 जुलाई को वाराणसी से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया था और अब तक 45 फीसदी पात्र शिक्षक इसकी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अब तक कुल 5.40 लाख शिक्षक इस योजना से जुड़ चुके हैं।
प्रदेश के बेसिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के कुल 1289018 शिक्षकों और उनके आश्रितों को इस योजना का फायदा मिलेगा। इनमें से 540878 शिक्षकों और उनके आश्रितों की ई केवाईसी पूरी करके उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से जोड़ा जा चुका है।
UP Teacher News
बेसिक शिक्षा विभाग में योजना के तहत अब तक 457390 लाभार्थी अपनी ई केवाईसी पूरी करा चुके हैं जबकि बाकी लोगों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ई केवाईसी पूरी करने का काम तेज गति से चल रहा है।
हुई KYC
माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 147543 पात्र लाभार्थियों में से अब तक 65754 शिक्षकों की ई केवाईसी हो चुकी है। वहीं 26 जुलाई को आगरा से उच्च शिक्षा विभाग के लिए शुरू की गई इस योजना में अब तक 17734 लाभार्थी अपनी ई केवाईसी पूरी करा चुके हैं जो कुल पात्र लाभार्थियों का करीब 47 प्रतिशत है।
Read More : Ghazipur: अंसारी परिवार के गढ़ में योगी की हुंकार, 2027 चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा संदेश




