Home » उत्तर प्रदेश » Sawan के पहले दिन CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sawan के पहले दिन CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sawan 2026 : सावन माह के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को काशी नगरी आस्था के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आई। शहर के मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसी बीच सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ के षोडशोपचार विधि से दर्शन-पूजन किए और जलाभिषेक करते हुए पूरे प्रदेश के लिए मंगल कामना की। इसके तुरंत बाद वे काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

Sawan 2026

इस दौरान उन्होंने सस्वर भैरवाष्टकम् स्तोत्र का पाठ करते हुए आरती भी उतारी। मुख्यमंत्री के इस पूरे दौरे का मकसद सावन के पावन महीने में प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना करना रहा। अपने इस काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर मंदिर के शिखर को नमन किया और गर्भगृह में आयोजित विशेष पूजा में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना भी की।

भोर से ही लगने लगी थी कतार

सावन शुरू होते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर तक हर जगह भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। श्रद्धालुओं ने विधिवत जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।

देशभर से काशी पहुंच रहे भक्त

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वाराणसी की ओर रुख कर रहे हैं।

Read More : UP में बारिश का बदला ट्रेंड, 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें मानसून का नया अपडेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?