UP Home Guard Result 2026 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। भर्ती प्रक्रिया के तहत 41,424 रिक्त पदों के लिए कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। यानी प्रत्येक पद के मुकाबले करीब 2.6 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने जिलेवार कटऑफ और अंतिम आंसर-की भी जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम देखने की सुविधा 4 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
UP Home Guard Result
परीक्षा के दौरान पूछे गए दो प्रश्नों पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद संशोधित आंसर-की जारी की गई है। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा की तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में बोर्ड का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया पूरी
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति दी जाएगी शारीरिक मानक परीक्षा में सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 28, 2026
महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग में 152 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर रखी गई है। सभी महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
DV में साथ रखने होंगे जरूरी दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट आकार के फोटो, रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधा, पेंशन और बीमा जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 5 प्रतिशत और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान है।
Read More : Noida में AC ब्लास्ट से 21वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; आधे घंटे में पाया गया काबू




