Home » उत्तर प्रदेश » Mathura में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में हुआ भव्य ज्येष्ठाभिषेक, यमुना जल से हुआ विशेष अभिषेक

Mathura में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में हुआ भव्य ज्येष्ठाभिषेक, यमुना जल से हुआ विशेष अभिषेक

Mathura News : ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज मंदिर में प्रातः 6:30 बजे विशेष ज्येष्ठाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के विशेष स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान द्वारकाधीश का विशेष अभिषेक किया गया।

मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने भगवान का अभिषेक किया। पूरी प्रक्रिया मंदिर के सेवाधिकारी अजय कुमार भट्ट की देखरेख में वैदिक विद्वानों और ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराई गई।

Mathura में ज्येष्ठ पूर्णिमा

अनुष्ठान की तैयारी एक दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार के नेतृत्व में सेवक यमुना तट पहुंचे और विधि-विधान से पवित्र यमुना जल एकत्र किया। रविवार सुबह उसी जल में सुगंधित पुष्प मिलाकर भगवान द्वारकाधीश का विशेष जलाभिषेक किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा वर्ष के सबसे गर्म दिनों में मानी जाती है। इसी कारण भगवान को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से इस दिन विशेष जलाभिषेक किया जाता है। इस आयोजन को ‘स्नान यात्रा’ या ‘जल यात्रा’ भी कहा जाता है और पुष्टिमार्गीय परंपरा में इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्येष्ठाभिषेक के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान द्वारकाधीश के विशेष अभिषेक के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे भक्तों ने व्यवस्थित ढंग से दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

Read More : Kanpur Metro: जुलाई में नौबस्ता तक दौड़ेगी मेट्रो, IIT से पूरा सफर सिर्फ 40 मिनट में होगा पूरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?