Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow हादसे के बाद केडीए सख्त, 52 संस्थानों को जारी किया नोटिस

Lucknow हादसे के बाद केडीए सख्त, 52 संस्थानों को जारी किया नोटिस

Lucknow News : लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सार्वजनिक भवनों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान शुरू करते हुए अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा मानकों की पड़ताल शुरू कर दी है। अभियान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले कई प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया है। बुधवार को केडीए की टीमों ने सभी जोनों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान कुल 52 प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां पाई गईं, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Lucknow हादसे के बाद केडीए सख्त

शहर के प्रमुख शिक्षा केंद्र काकादेव से लेकर आईआईटी क्षेत्र तक केडीए का विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने उन भवनों पर विशेष ध्यान दिया जहां बड़ी संख्या में छात्र या आम लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसी जगहों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों की भी पहचान की गई, जिनके बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट का उपयोग केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। जिन भवनों में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उन्हें सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

होगी सख्त कार्रवाई

प्राधिकरण ने साफ किया है कि यह अभियान केवल नोटिस जारी करने तक सीमित नहीं रहेगा। सभी जोनों में लगातार ऐसे संस्थानों की पहचान की जा रही है जो सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। केडीए अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। हाल के हादसों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहरभर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इनको दिया गया नोटिस
क्रम संख्या संस्था का नाम
1 डाक्टर च्वाइस लाइब्रेरी
2 जीएस स्पेशल
3 लॉजिकल करियर
4 आरजीओआर रियल इस्टेट एंड हास्पिटैलिटी सर्विस
5 बाला जी मेगा मॉल
6 आरएस इंस्टीट्यूट
7 अमित पांडेय क्लासेज

Read More : Siddharthnagar मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए बदली ओपीडी व्यवस्था, इस समय तक मिलेगा इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?