Home » राजनीति » Danapur Gas Leak Incident: सेना के जवान के परिवार को नहीं मिला न्याय, FIR पर विवाद

Danapur Gas Leak Incident: सेना के जवान के परिवार को नहीं मिला न्याय, FIR पर विवाद

Danapur Gas Leak Incident : शाहपुर दानापुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से जुड़ी एक दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि हादसे के बाद शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है और मामले को टाल दिया जा रहा है। परिजनों के अनुसार यह घटना वर्ष 2026 में शाम लगभग 7:30 बजे हुई। घर में गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक तेज गैस रिसाव हुआ और कुछ ही पलों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद विस्फोट जैसी स्थिति बन गई, जिससे पूरा घर प्रभावित हुआ और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

हादसे के समय घर में महिला और दो बच्चे मौजूद थे, जो आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार इलाज की जरूरत है।

Danapur Gas Leak Incident

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा इसे सामान्य गैस लीकेज घटना बताकर जांच से बचने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। परिवार का एक सदस्य सेना में कार्यरत बताया जा रहा है, जो लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। परिजनों का कहना है कि जब शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही, तो आम नागरिकों के लिए न्याय पाना और मुश्किल हो जाता है। परिवार ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

निष्पक्ष जांच की मांग

परिजन चाहते हैं कि इस पूरे मामले की तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा सिलेंडर की खराबी से हुआ या किसी अन्य कारण से। उनका कहना है कि जांच के बिना सच्चाई सामने नहीं आ सकती और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकना मुश्किल होगा। वहीं, आसपास रहने वाले युवाओं का जोकि पढ़ाई करते हैं उनका कहना है कि यदि दैश के रक्षक के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो हम तो फिर भी आम नागरिक हैं। इस घटना से 3 जिंदगियां मौत से जुझ रही हैं, परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन को उनकी मांग सुननी चाहिए।

Read More : Varanasi Court Case: राहुल गांधी के खिलाफ सिख समुदाय पर टिप्पणी मामले में वाराणसी, MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?