Home » राजनीति » बिहार में बीजेपी का बड़ा दांव: पवन सिंह बने MLC प्रत्याशी, 4 नामों की लिस्ट जारी

बिहार में बीजेपी का बड़ा दांव: पवन सिंह बने MLC प्रत्याशी, 4 नामों की लिस्ट जारी

Bihar news: पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 4 नाम शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की हो रही है।

पवन सिंह को मिला बड़ा राजनीतिक मौका

बीजेपी ने इस बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह को MLC उम्मीदवार बनाया है। उनका नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पवन सिंह लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े रहे हैं और चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश करते रहे हैं। इससे पहले 2024 लोकसभा चुनाव में भी उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब MLC प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पवन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है और सोशल मीडिया पर धन्यवाद संदेश साझा किया है।

Bihar news: बीजेपी की 4 उम्मीदवारों की सूची

इस बार बीजेपी ने जिन 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, वे इस प्रकार हैं: पवन सिंह (भोजपुरी अभिनेता), डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित, इन नामों के ऐलान के साथ ही पार्टी ने अपने संगठन और चुनावी रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है।

Bihar news: संगठन में भी बड़ा बदलाव

बीजेपी ने हाल ही में बिहार प्रदेश इकाई में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पार्टी ने 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी और कार्यालय मंत्री जैसे अहम पदों पर भी नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि यह बदलाव संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारी को धार देने के उद्देश्य से किए गए हैं।

क्या है राजनीतिक मायने?

Bihar news: पवन सिंह जैसे बड़े फिल्मी चेहरे को मैदान में उतारना बीजेपी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पार्टी जनसंपर्क और लोकप्रिय चेहरों को राजनीति में आगे ला रही है। इससे न सिर्फ युवा वोटर्स पर असर पड़ सकता है बल्कि भोजपुरी बेल्ट में पार्टी की पकड़ भी मजबूत होने की संभावना है।

 

 

Read More : UP Police Exam: 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर CMयोगी की नजर, कहा- “किसी युवा को धूप में खड़ा न रहना पड़े”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?