Home » मध्य प्रदेश » जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

Mohan yadav Tribal Development:
Mohan yadav Tribal Development:

Mohan yadav Tribal Development: Mohan Yadav ने गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी किसान सफलतापूर्वक जैविक खेती कर रहे हैं और उस मॉडल का अध्ययन करने के लिए मध्य प्रदेश से एक दल भेजा जाना चाहिए। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री Vijay Shah, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा और छात्रावासों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों, आश्रमों और छात्रावासों में शिक्षा और रहन-सहन की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण और समग्र विकास के लिए समाजसेवी संगठनों का सहयोग भी लिया जाए।

जनजातीय इलाकों में पशुपालन को बढ़ावा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न विभाग मिलकर काम करें और योजनाओं के कन्वर्जेंस से जनसुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया और सहारिया के समग्र विकास के लिए लगातार काम करने के निर्देश दिए।

शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के टॉप 10 जिलों में 7 जनजातीय जिले शामिल रहे। दिसंबर 2023 से अब तक जनजातीय वर्ग के कक्षा 9 और 10 के करीब 3.65 लाख विद्यार्थियों को 137 करोड़ 52 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 4.28 लाख विद्यार्थियों को 673 करोड़ 64 लाख रुपए वितरित किए गए हैं।

महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

मंत्री विजय शाह ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिला मुखियाओं को आहार अनुदान योजना के तहत हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। दिसंबर 2023 से अब तक 2.37 लाख महिलाओं को कुल 432 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

यह भी पढे़ : तमिलनाडु कैबिनेट शपथ में विवाद, कांग्रेस विधायक के नारों पर गवर्नर ने टोका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?