Home » Uncategorized » पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Hamza Burhan:
Hamza Burhan:

Hamza Burhan: Pakistan-occupied Kashmir में पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था। वह पहले आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा था और बाद में अल बराक के लिए काम करने लगा। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से करीबी संबंध थे।

भारी सुरक्षा में रह रहा था आतंकी

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद के चीला बांदी इलाके में हाई सिक्योरिटी के बीच रह रहा था। उसके पास कमांडो सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और एस्कॉर्ट गाड़ियां भी मौजूद थीं। भारत सरकार ने 2022 में उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। वह Burhan Wani, Zakir Musa और अन्य आतंकियों का करीबी माना जाता था।

Hamza Burhan: भारत से पाकिस्तान गया, फिर बना आतंकी

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह आतंकी संगठन अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय कमांडर बन गया। उस पर युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने, फंडिंग जुटाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप थे।

Hamza Burhan: पुलवामा हमले में 40 जवान हुए थे शहीद

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी SUV बस से टकराई थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। जांच में Jaish-e-Mohammed और उसके सरगना मसूद अजहर का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक हमजा बुरहान इस हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

पाकिस्तान में आतंकियों की लगातार मौत

पिछले चार महीनों में पाकिस्तान में कई बड़े आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इनमें लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कमांडर शामिल हैं। अधिकांश मामलों में अज्ञात हमलावरों द्वारा टारगेट किलिंग की आशंका जताई गई है।

यह भी पढे़ : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट ब्लॉक, नए अकाउंट ने कुछ घंटों में जुटाए हजारों फॉलोअर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?