Home » राजनीति » ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट ब्लॉक, नए अकाउंट ने कुछ घंटों में जुटाए हजारों फॉलोअर्स

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट ब्लॉक, नए अकाउंट ने कुछ घंटों में जुटाए हजारों फॉलोअर्स

CJP X Account Blocked:
CJP X Account Blocked:

CJP X Account Blocked: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को ब्लॉक कर दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाकर वापसी की। नए अकाउंट का नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा गया- “कॉकरोच डोंट डाय।” नए अकाउंट से पहली पोस्ट गुरुवार दोपहर 2:29 बजे की गई। शाम तक अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए। इससे पहले पुराने अकाउंट पर करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स थे।

इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स

CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाम तक 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स दर्ज किए गए, जो देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं। संगठन के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।

CJP X Account Blocked: खुद को ‘युवाओं की पार्टी’ बताती है CJP

CJP अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। पार्टी का नारा है- “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।” वेबसाइट पर मैनिफेस्टो, विजन और पार्टी जॉइन करने की शर्तें भी दी गई हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए बेरोजगार, आलसी, हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और “प्रोफेशनल तरीके से शिकायत करने की क्षमता” जैसी शर्तें लिखी गई हैं।

CJP X Account Blocked: मैनिफेस्टो में बड़े वादे

पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए हैं। इनमें महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक और मीडिया संस्थानों की जांच जैसे मुद्दे शामिल हैं।

CJI की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ अभियान

15 मई 2026 को Justice Surya Kant ने सुनवाई के दौरान कहा था कि “कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे हैं।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से डिजिटल अभियान शुरू हुआ। हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

फाउंडर अभिजीत दीपके कौन हैं

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे फिलहाल अमेरिका की Boston University में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत पहले Arvind Kejriwal की Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं।

युवाओं के बीच क्यों बढ़ रही लोकप्रियता

CJP की लोकप्रियता का बड़ा कारण बेरोजगारी, NEET पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर युवाओं का गुस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर मीम, रील्स और #CockroachJantaParty जैसे ट्रेंड के जरिए तेजी से यूथ कनेक्शन बनाया। दिल्ली में कुछ समर्थक कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान चलाते भी नजर आए। संगठन का कहना है कि उसका मकसद फिलहाल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना है।

यह भी पढे़ : बंगाल के मदरसों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, सरकार का बड़ा फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?