UP Government: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में कामकाज और पढ़ाई का तरीका बदल सकता है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को लेकर मंथन किया। बैठक लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई, जहां डिजिटल शिक्षा और सरकारी कामकाज को नए ढांचे में ढालने पर चर्चा की गई।
PM मोदी की अपील के बाद सरकार एक्टिव
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा हाल ही में डिजिटल शिक्षा और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील के बाद यूपी सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जरूरत पड़ने पर स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी विभागों में घर से काम करने की व्यवस्था कैसे लागू की जाए।
UP Government: स्कूलों और दफ्तरों के लिए नई रणनीति
सूत्रों के मुताबिक बैठक में इंटरनेट सुविधा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, विभागीय समन्वय और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया गया। अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसी व्यवस्था तैयार रखें, जिससे किसी भी स्थिति में पढ़ाई और प्रशासनिक काम प्रभावित न हों।
UP Government: जल्द जारी हो सकती हैं गाइडलाइन
सरकार आने वाले दिनों में स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। इसके तहत ऑनलाइन क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग और सीमित स्टाफ के साथ दफ्तर चलाने जैसे विकल्पों पर फैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढे़ : NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा हुलिया बदलकर छिपा आरोपी नासिक से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता




