PM Modi Philippines Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर हैं। सोमवार को मनीला पहुंचने के बाद उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुरुद्वारे की कार सेवा भी की और इसके पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत से जुड़े समारोह में शामिल हुए।
बता दें कि मनीला स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान का इतिहास करीब एक सदी पुराना है। इसका निर्माण वर्ष 1929 में भारत से फिलीपींस पहुंचे पंजाबी समुदाय के लोगों ने कराया था। अब इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का पुनर्विकास किया जा रहा है।
PM Modi Philippines Visit
प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कार्यक्रम को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि 17 नवंबर को गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने सिख समुदाय की सेवा भावना और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं का भी उल्लेख किया था।
आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। मंगलवार को वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
LIVE: PM Modi Attends Ceremony to Mark Redevelopment of Gurudwara Khalsa Diwan in Philippines
SOURCE: DD
#pmmodi #Manila #philippines #india #GurudwaraKhalsaDiwan #live https://t.co/oTqst9LwC7
— ANI (@ANI) November 17, 2026
आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। भारत इस संगठन का संवाद साझेदार है।
राष्ट्रपति से भी होगी मुलाकात
शिखर सम्मेलनों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
REad More : Afghanistan में तड़के कांपी धरती, 5.1 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल; पढ़ें अपडेट्स यहां




