Home » उत्तर प्रदेश » बागपत से CM योगी का सनातन और राष्ट्रवाद संदेश बोले- “राम मंदिर से पोखरण तक, भारत को कोई झुका नहीं सकता”

बागपत से CM योगी का सनातन और राष्ट्रवाद संदेश बोले- “राम मंदिर से पोखरण तक, भारत को कोई झुका नहीं सकता”

Yogi Adityanath Baghpat:
Yogi Adityanath Baghpat:

Yogi Adityanath Baghpat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को बागपत से सनातन, राष्ट्रवाद और भारत की शक्ति को लेकर बड़ा संदेश दिया। भगवानपुर नांगल गांव स्थित Shri Shiv Gorakhnath Ashram में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे योगी ने कहा कि जो भारत और धर्म पर हमला करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरी दुनिया ने देखा और कोई भी ताकत उसे रोक नहीं पाई। योगी बोले, “अगर हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।”

“पोखरण ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई”

मुख्यमंत्री ने 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास कराया था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शक्ति के बाद दुनिया की बड़ी ताकतें हैरान रह गई थीं और भारत एक मजबूत परमाणु शक्ति के रूप में उभरा था।

Yogi Adityanath Baghpat: सोमनाथ से जोड़ा सनातन का संदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का अमृत पर्व भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर इस बात का प्रतीक है कि सनातन संस्कृति को मिटाने की कोशिशें हर दौर में विफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत और आधुनिकता साथ-साथ चलती हैं और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

Yogi Adityanath Baghpat: बागपत को बताया महाभारत काल की धरती

मुख्यमंत्री ने बागपत के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने पांडवों के लिए जिन पांच गांवों की मांग की थी, उनमें बागपत भी शामिल था। उन्होंने कहा कि आज बागपत में विरासत के साथ विकास भी आगे बढ़ रहा है। यहां युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, बेटियां सुरक्षित हैं और निवेश लगातार बढ़ रहा है।

400 साल पुराने आश्रम में किया दर्शन

Shri Shiv Gorakhnath Ashram का करीब 400 साल पुराना इतिहास बताया जाता है। आश्रम नाथ संप्रदाय की परंपराओं और योग-साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि संत परंपरा ही भारत की सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखे हुए है।

यह भी पढे़ : हंता वायरस अलर्ट: 17 अमेरिकी यात्री क्वारंटीन में संक्रमित क्रूज शिप से लौटे यात्रियों को नेब्रास्का मेडिकल सेंटर लाया गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?