CBSE Result 2026: Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत डिजिलॉकर की ओर से मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT की तरफ से संचालित DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि CBSE 12वीं का रिजल्ट जल्द ही अपलोड किया जाएगा।
बिना APPAR ID के भी देख सकेंगे रिजल्ट
डिजिलॉकर ने अपनी पोस्ट में साफ किया है कि छात्र बिना APPAR ID के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके बाद माना जा रहा है कि CBSE किसी भी समय 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं कर सकता। CBSE आमतौर पर बिना पूर्व सूचना के ही परिणाम जारी करता है।
📢 CBSE Class XII Results 2026 Coming Soon on DigiLocker!
Students without an APAAR ID can easily create their DigiLocker account before result day by following a few simple steps.
🔹 Visit: https://t.co/VNwLnmcQlL
🔹 Click on “Get Started”
🔹 Enter your details and Access Code… pic.twitter.com/3Kktj8lfDJ— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2026
CBSE Result 2026: इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID जैसी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है।
CBSE Result 2026: लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
देशभर में लाखों छात्र-छात्राएं CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। डिजिलॉकर की पोस्ट के बाद छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
यह भी पढे़ : PM मोदी की ‘सोना मत खरीदो’ अपील के पीछे क्या है बड़ा आर्थिक खतरा?





