Home » राजनीति » राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ‘सात अपीलों’ को बताया सरकार की नाकामी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ‘सात अपीलों’ को बताया सरकार की नाकामी

Rahul Gandhi:
Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपीलों पर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने कहा कि जनता से “सोना मत खरीदो, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो और विदेश मत जाओ” जैसी बातें कहना सरकार की विफलता को दिखाता है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 12 साल की सरकार के बाद अब लोगों को बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि ये सलाह नहीं बल्कि सरकार की नाकामी है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को सिकंदराबाद की जनसभा में कहा था कि भारत को आयात पर निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने, मेट्रो से सफर करने और जरूरत न हो तो विदेश यात्रा टालने की अपील की।पीएम ने खाने के तेल और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग घटाने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

Rahul Gandhi: विपक्ष ने सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि देश का सबसे बड़ा संकट भाजपा है। वहीं AAP नेता Sanjay Singh ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार जनता पर बोझ डाल रही है। कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने आर्थिक स्थिति को सरकार के दावों से ज्यादा गंभीर बताया।

Rahul Gandhi: तेल, सोना और विदेश यात्राओं पर बढ़ा खर्च

भारत में इस समय सबसे ज्यादा दबाव तेल, सोना, फर्टिलाइजर और विदेश यात्रा पर बढ़ते खर्च का है।

  • सोने के आयात पर 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो रहा है।
  • विदेश यात्राओं पर भारतीयों का खर्च 3.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।
  • फर्टिलाइजर आयात 1.50 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
  • भारत अपनी जरूरत का करीब 70% कच्चा तेल आयात करता है।

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढे़ : India का पहला पेट्रोल पंप, जब 1 रुपये में मिलता था 16 लीटर पेट्रोल; इस शहर से शुरू हुई थी कहानी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?