Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026 Points Table: पंजाब की हार से बदला समीकरण, हैदराबाद बनी नई नंबर-1 टीम

IPL 2026 Points Table: पंजाब की हार से बदला समीकरण, हैदराबाद बनी नई नंबर-1 टीम

IPL
IPL

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल की तस्वीर एक बार फिर बदल गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि अंक तालिका में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। लगातार तीन हार झेल चुकी पंजाब की टीम अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

IPL

कुछ मुकाबलों पहले तक पंजाब किंग्स टेबल टॉपर बनी हुई थी, लेकिन लगातार हार ने टीम की स्थिति कमजोर कर दी। दूसरी ओर हैदराबाद ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है।

IPL 2026

मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन टीम की खराब फील्डिंग भारी पड़ गई। हैदराबाद के बल्लेबाजों को कई मौके मिले और टीम ने 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों ओपनर पावरप्ले में ही आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद पंजाब की बल्लेबाजी लगातार दबाव में नजर आई और टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

कूपर कोनोली का शतक भी नहीं बचा सका पंजाब

एक समय ऐसा लगा कि पंजाब मुकाबले में वापसी कर सकती है, लेकिन मार्कस स्टोइनिस के आउट होते ही उम्मीदें कमजोर पड़ गईं। हालांकि युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली आखिर तक डटे रहे और उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी पूरा किया। इसके बावजूद, उन्हें दूसरे छोर से मजबूत साझेदारी नहीं मिल सकी। आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाने का दबाव इतना ज्यादा हो गया कि पंजाब 33 रन पीछे रह गई। कोनोली की पारी टीम के लिए सकारात्मक जरूर रही, लेकिन जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई।

पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति

इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और टीम अब 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस समान अंक होने के बावजूद नेट रन रेट के कारण पांचवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स छठे, दिल्ली कैपिटल्स सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल सबसे नीचे दसवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

IPL 2026 Points Table

रैंक टीम M W L NRR Pts
1 SRH 11 7 4 +0.737 14
2 RCB 9 6 3 +1.420 12
3 PBKS 10 6 3 +0.571 13
4 RR 10 6 4 +0.510 12
5 GT 10 6 4 -0.147 12
6 CSK 10 5 5 +0.151 10
7 DC 10 4 6 -0.949 8
8 KKR 9 3 5 -0.539 7
9 MI 10 3 7 -0.649 6
10 LSG 9 2 7 -1.076 4

Read More : IPL 2026 प्लेऑफ पर मंडराया संकट, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा तय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?