Chennai Airport : Air Arabia की शारजाह से चेन्नई जा रही फ्लाइट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। Chennai International Airport पर लैंडिंग के तुरंत बाद एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोल दिया और बाहर कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से विमान में बैठे बाकी यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, जब यह घटना हुई तब विमान रनवे से हटकर टैक्सीवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। जैसे ही दरवाजा खुला, यात्री ने छलांग लगा दी।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई और विमान को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रनवे पर नहीं, बल्कि टैक्सीवे पर हुई। उन्होंने कहा कि विमान पूरी तरह रुका नहीं था, लेकिन उसकी रफ्तार बेहद कम थी।
Chennai Airport
यह घटना सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्री की तबीयत यात्रा के दौरान बिगड़ गई थी। उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था और उसने फ्लाइट में दो बार उल्टी भी की थी। अधिकारियों का मानना है कि इसी परेशानी के चलते उसने घबराहट में यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद पायलट ने ग्राउंड सिक्योरिटी को सूचना दी। Central Industrial Security Force (CISF) के जवानों ने मौके पर पहुंचकर यात्री को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
மூத்த குடிமக்கள், இயல்திறன் குறைந்த பயணிகள், கர்ப்பிணிப் பெண்கள் மற்றும் பச்சிளம் குழந்தையுடன் பயணிக்கும் பயணிகள் ஆகியோர், அனைத்து வருகை முனையங்களிலும் நேரடியாக டாக்ஸிகளில் ஏறலாம். மேலும் உதவிக்கு, +91 63794 28539 என்ற எண்ணை தொடர்புகொள்ளவும்.@MoCA_GoI | @AAI_Official pic.twitter.com/xDiRok21Ub
— Chennai (MAA) Airport (@aaichnairport) May 3, 2026
एयरपोर्ट संचालन पर पड़ा असर
इस घटना के कारण एयरपोर्ट के संचालन पर भी असर पड़ा। एहतियात के तौर पर सुबह 03:23 बजे से 04:23 बजे तक मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया। इस दौरान सभी उड़ानों को दूसरे रनवे की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसने एयरपोर्ट और फ्लाइट सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इमरजेंसी एग्जिट जैसे संवेदनशील हिस्सों की निगरानी और सख्त होनी चाहिए।
फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। यात्री के इस कदम के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
Read More : UP में गर्मी और सूखे की आशंका पर सख्त हुए CM योगी





