मध्यप्रदेश के लगभग 21 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। लगातार मौसम के बदलाव की वजह से गर्मी में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एमपी के चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों समेत 21 जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग को 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है और ऐसे में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां पर रहने वाले लोग अपनी योजनाएं मौसम के मुताबिक बना सकते हैं।
कई शहरों का तापमान बदला
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में बदलाव हुआ है। महाकौशल क्षेत्र में जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई है, वही खंडवा में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, यहां का तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही नरसिंहपुर में तापमान 42. 2 डिग्री और रतलाम में 41.2 डिग्री वही टीकमगढ़ में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है।
बैतूल शहर का तापमान 40.8 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री और शाजापुर, दमोह-सागर में 42.02 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबलपुर और ग्वालियर के तापमान की बात करें तो यहां का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
कई शहरों में बारिश आंधी और ओलावृष्टि अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई शहरों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें शनिवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, मेंहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, निमाड़ी, टीकमगढ़ और मंदसौर जिलों में ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन शहरों में गर्मी का असर आएगा नजर
मध्यप्रदेश के राजधानी और आसपास के जिलों में गर्मी का असर नजर आया सकता है। मालवा और विंध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में तापमान ऊपर जाने की संभावना है। ऐसे में खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में गर्मी का असर साफ नजर आएगा।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में लगा आज तेजी का तड़का, जाने आज कितना चल रहा ताजा बाजार भाव




