Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा के मारुति क्लीन कोल बांदाखार पावर प्लांट में गुरुवार को देर रात 300 में गया वाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के बाद इस ट्रांसफार्मर में आग लग गई यह आग इतनी भीषण थी कि इस हादसे के बाद प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप्प पड़ गया। इस बात को लेकर रहता है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
अचानक हुआ था ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1:45 पर बांदा कर स्थित पावर प्लांट के ट्रांसफार्मर में जोरदार अचानक से धमाका हो गया यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में आवाज आई और हड़कंप मच गया। इस ट्रांसफार्मर में लगी आज देखते ही देखते आग की लपटों से गिर गई और ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। प्लांट में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल इसकी सूचना प्रबंधन और फायर ब्रिगेड तक पहुंचाई गई।
जानकारी मिलते ही समूह के चक्र बड़ा स्थित एसीबी प्लांट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत ही मौके पर पहुंची जिसके बाद दमकल कर्मियों ने बड़ी ही मेहनत के साथ आज को बुझाया आग बुझाने में दमकल कर्मियों को लगभग 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।
बिजली उत्पादन हुआ ठप्प
हादसे की वजह से प्लांट की 300 मेगावाट यूनिट से बिजली उत्पादन पूरी तरह से थप्पड़ गया जिसके बाद प्राथमिक तौर पर लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है ऐसे में अंदेशा है कि बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
सूत्रों के माने तो प्लांट में दूसरा पावर ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध है सुधार कार्य होने के बाद जल्दी उत्पादन शुरू करने की कोशिश की जाएगी तकनीकी टीम नुकसान का आकलन करती हुई नजर आ रही है। हादसा किस कर्म की वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है राहत की बात यह है कि रात में काम कर्मचारी होने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Read More:- मध्यप्रदेश के लगभग 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, लगभग 17 जिलों में अलर्ट किया जारी




