Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के लगभग 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, लगभग 17 जिलों में अलर्ट किया जारी

मध्यप्रदेश के लगभग 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, लगभग 17 जिलों में अलर्ट किया जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम में अचानक करवट बदल ली है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में आंधी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है ऐसे में मध्य प्रदेश के लगभग 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो बीते दिन प्रदेश की राजधानी समय 15 जिलों में तेज हवाएं चली गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है।

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के माने तो शुक्रवार को प्रदेश भर के लगभग 17 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है ऐसे में इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक या सिस्टम आने वाले चार दिनों तक सक्रिय रहने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है।

कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दर्ज की गई है।

कई शहरों में रहेगा गर्मी का असर

मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव के वजह से कई जिलों में तेज गर्मी का असर रह सकता है। जिसमें कई शहरों के नाम शामिल है जैसे खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना के नाम शामिल है। ऐसे में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

गुरुवार को इन शहरों में गिरी बारिश

मध्यप्रदेश के कई शहरों में बीते दिन यानी कि गुरुवार को बारिश गिरी जिसमें विंध्य, बुंदेलखंड और चंबल संभाग के कई इलाके शामिल है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक 2 में से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा पश्चिम में हिमालय क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और मध्यप्रदेश में भी इसका असर रहेगा आने वाले चार दिनों तक बदलाव और तापमान में गिरावट भी नजर आएगी।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में हो रहा तगड़ा बदलाव, जाने आज कितना बदला बाजार में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?