Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में ऐसे कई कार्य होते हैं जो हमारे घर के सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। अगर हम घर में कई वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो इससे घर में शांति बरकत और पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती है। कहां जाता है कि घर में कई ऐसे उपाय है जिनका बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में कई ऐसी वास्तु है जो घर में रखने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है देवताओं का घर में वास होता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
आज हम आपको कामधेनु गाय की मूर्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस घर में रखने के कई लाभ है और उस घर में बरकत आती है। इसके क्या-क्या नियम है और इसे किस तरह से रखना चाहिए आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के फायदे
वास्तु के मुताबिक कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखने के कई फायदे होते हैं यह गाय बहुत ही दिव्य होती है कहा जाता है कि इस घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और धन का आगमन होता है सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में खुशहाली का माहौल रहता है।
मूर्ति का चुनाव कैसे करें
वास्तु के मुताबिक कामधेनु गाय की मूर्ति खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे मूर्ति साफ और सुंदर आकृति की हो साथ ही टूटी या खरोच वाली मूर्ति ना हो। इसके अलावा चेहरा शांत और सुकून देने वाला हो और पीतल या संगमरमर या फिर मिट्टी की मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती है।
कामधेनु गाय की मूर्ति किस दिशा में रखें?
कामधेनु गाय की मूर्ति रखने की शुभ दिशा उत्तर-पूर्व दिशा मानी जाती है, कहा जाता है कि इस दिशा में अगर इसे रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, धन और वैभव बना रहता है, साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि इसकी समय-समय पर साफ सफाई करते रहे।
यह गलती ना करें
वास्तु के मुताबिक कामधेनु गाय की मूर्ति को लेकर यह गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। कई लोग ऐसा कर देते हैं इस बात का खास ख्याल रखें कि इस बेडरूम में बिल्कुल नहीं रखना है साथ ही इस अंधेरी जगह पर नहीं रखना है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है साथ ही से बाथरूम के आसपास बिल्कुल ना रखें।
Read More:- उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, जाने क्या है पूरी खबर




