Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से एक नया फैसला लिया गया है। यूपी सरकार ने 8:30 लाख कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार प्रमोशन को सुगम बनाने की तैयारी में लग चुकी है। अब प्रमोशन की तिथि में बदलाव होने वाला है। प्रदेश सरकार की तरफ से 8.5 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति की राहों और सुगम बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई के स्थान पर दिसंबर करने की तैयारी हो रही है। जिसके आधार पर राज्य कर्मियों को अब जल्द ही प्रमोशन मिलने की राह बहुत ही आसान होने जा रही है।
कर्मचारी नियमावली में प्रावधान होगा
उत्तरप्रदेश में कर्मचारी नियमावली में प्रावधान किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास करने की तैयारी भी की जाएगी इतना ही नहीं कार्मिक विभाग की नियमावली के मुताबिक राज्य कर्मियों को पदोन्नति दी जाती है। ऐसे में मौजूदा समय पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई बताई जा रही है। इसके आधार पर पात्रता तय होने वाली है।
शासन में का मानना है कि जनवरी से लेकर जुलाई के बीच सेवानिवृत होने वाले कर्मी सेवा वर्ष पूरा न कर पाने की वजह से प्रमोशन से चूक जाते थे। इसीलिए अब यह फैसला किया गया है कि उच्च स्तर पर सहमति बनी है की कटऑफ डेट दिसंबर कर दी जाए।
प्रमोशन की संख्या बढ़ाने का फैसला
ऐसे में पदोन्नति का लाभ पाने के लिए संख्या में वृद्धि होगी और समय पर पदों की गणना भी कर ली जाएगी। इसके बाद इस साल पदोन्नति के लिए सब जानकारी मैन्युअल देने के स्थान पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था भी की जा रही है। इतना ही नहीं कार्मिक विभाग यह चाहता है कि पदोन्नति की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया जाए इतना ही नहीं इससे कर्मियों को तय समय से इसका लाभ मिल जाएगा और उन्हें प्रमोशन भी मिल पाएगा।
Read More:- छत्तीसगढ़ में आज जारी किए जाएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, बच्चों का इंतजार हुआ खत्म




