Home » उत्तराखंड » केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, बचाव कार्य जारी

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, बचाव कार्य जारी

Uttarakhand News:- केदारनाथ से वापस लौट रहे यात्रियों के साथ भयानक हादसा हुआ। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार भयानक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में यात्री दर्शन करके केदारनाथ से लौट रहे थे इसी दौरान कार खाई में जा गिरी। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटा घाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गई।

पुलिस बल पहुंचा मौके पर

थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि तोता घाटी के सामने कर गिरने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस बल रेस्क्यू करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गई खाई बहुत ही गहरी और दुर्गम रास्ते हैं जिसकी वजह से राहत कार्य चलते हुए एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है वही जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकलने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। व्यक्ति सुरक्षित है।

कार में सवार महिला है लापता

इस हादसे के दौरान सफर कर रही एक महिला कर में सवार थी जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है वहीं पुलिस का कहना है कि कर के जिस तरह से पर खर्च उड़ चुके हैं ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर गिर गई है। हालांकि फिलहाल बचाव कार्य जारी है और महिला को खोजा जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल चल रहा है।

Read More:- पीएम मोदी का हो रहा काशी में इंतजार, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे काशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?