PM Modi:- पीएम मोदी का आज यानी कि मंगलवार को काशी का दौर रहने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसे में देर शाम ऊपर चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी हो सकती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला भी यहां पहुंच चुका है। पुलिस लाइन चौराहा में मकबूल आलम रोड पर ताड़ीखाना तिराहा होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस बल बड़ी मात्रा में तैनात किया गया है और सुरक्षा के कई इंतेजामात किए गए हैं।
योगी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवी नवीन मंगलवार की दोपहर में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गए थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका बहुत ही भव्य तरीके से स्वागत किया।
पंकज चौधरी का भी हुआ स्वागत
इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनका बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पर मौजूद थे।
काशी में पीएम मोदी का हो रहा इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सब काफी उत्सुक है। पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा काशी में रहने वाला है, उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साह में है जिसको लेकर बरेका में जनसभा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं और पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी में मंत्रियों का झुंड लग गया है। मंगलवार की सुबह से लोग यहां आ चुके हैं और ऐसे में पल-पल पीएम मोदी का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत भी किया गया है।
Read More:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, सीएम ने कहा – अब योग्यता देखकर नौकरी दी जाती है





