Home » उत्तर प्रदेश » UP Home Guard Bharti 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन तारीखों में होगी परीक्षा

UP Home Guard Bharti 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन तारीखों में होगी परीक्षा

Home Guard
Home Guard

UP Home Guard Bharti : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UP Home Guard Bharti

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने की योजना पहले से बना लें। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। साथ ही, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों को संभालकर रखें, क्योंकि परीक्षा में शामिल होने के लिए ये जरूरी दस्तावेज होंगे। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां लेटेस्ट अपडेट में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • यह स्लिप परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए जरूरी है।

UP Home Guard exam City intimation slip 2026 Link

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखें भी तय कर दी हैं। 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को जारी होगा। 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को उपलब्ध होगा, जबकि 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

Read mORE: Indian Railways का इतिहास, 400 यात्रियों ने किया था सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?