Teachers Salary : आज के समय में टीचिंग सिर्फ एक सम्मानजनक पेशा ही नहीं, बल्कि एक मजबूत करियर ऑप्शन बन चुका है। खासकर विदेशों में टीचर्स को अच्छी सैलरी, बेहतर लाइफस्टाइल और सामाजिक सम्मान मिलता है। कई देशों में अनुभवी टीचर्स सालाना लाखों ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये तक कमा रहे हैं। Luxembourg इस सूची में पहले नंबर पर आता है। यहां अनुभवी टीचर्स को 80,000 से 1,15,000 यूरो सालाना सैलरी मिलती है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 86 लाख से 1.24 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाती है।
Germany, Switzerland और Denmark जैसे देशों में भी टीचर्स को शानदार सैलरी दी जाती है। जर्मनी में 10-15 साल के अनुभव पर 59 से 72 लाख रुपये तक मिलते हैं, जबकि स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में यह आंकड़ा 55 से 90 लाख रुपये के बीच रहता है।
Teachers की विदेशों में तगड़ी कमाई!
Canada और Netherlands में भी टीचर्स की कमाई काफी अच्छी है। कनाडा में अनुभवी टीचर्स करीब 75 लाख रुपये सालाना तक कमा सकते हैं, वहीं नीदरलैंड्स में यह सैलरी 75 से 97 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। Australia और Ireland में भी टीचर्स को अच्छा वेतन मिलता है। यहां 10 साल से ज्यादा अनुभव वाले टीचर्स 60 से 65 लाख रुपये सालाना तक कमा सकते हैं, जिससे यह पेशा काफी आकर्षक बन जाता है।
एशिया में दक्षिण कोरिया आगे
एशिया की बात करें तो South Korea में टीचर्स को 53 से 68 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलती है। यहां शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता है, इसलिए टीचर्स को बेहतर सुविधाएं और वेतन दिया जाता है। Austria में टीचर्स को 59 से 65 लाख रुपये तक सालाना सैलरी मिलती है। यह देश भी शिक्षकों को अच्छा वेतन और स्थिर करियर प्रदान करता है। दुनिया के कई देशों में टीचिंग एक हाई-पेइंग प्रोफेशन बन चुका है। अच्छी सैलरी, सम्मान और करियर ग्रोथ के चलते अब ज्यादा युवा इस क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं।
Read More : Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा




