Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी की मां पर मौलाना ने की अभद्र टिप्पणी, बयान के बाद एसटीएफ ने सलीम को बिहार से धर दबोचा

सीएम योगी की मां पर मौलाना ने की अभद्र टिप्पणी, बयान के बाद एसटीएफ ने सलीम को बिहार से धर दबोचा

CM Yogi:- उत्तरप्रदेश में पुलिस की एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से मौलाना अब्दुल सलीम को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक इस्लामी वक्ता मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर सीएम योगी आदित्यनाथ की माता और गौमाता के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक बातें कहने और गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद यूपी के कई जिलों में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामला यह है कि यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुला सलीम को अपनी हिरासत में लिया है।

योगी आदित्यनाथ की माता और गौमाता पर अभद्र टिप्पणी

मूलरूप से अररिया के रहने वाले मौलाना ने एक धार्मिक सभा मे गौकशी कानून पर चर्चा के दौरान इन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता और गौमाता पर बहुत ही अपमानजनक अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद इस बयान का वीडियो लगातार वायरल होने लगा और इसके बाद बलरामपुर और बहराइच समेत कई जिलों में इसके खिलाफ केस दर्ज कर दिए गए। इतना ही नहीं यूपी पुलिस की कई टीम में भी अलर्ट थी। जिसके बाद सादी वर्दी में उन्होंने पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौलाना को धर दबोचा।

उत्तर प्रदेश में होगी आगे की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों द्वारा मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद पुलिस ने मौलाना को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए गिरफ्तार करके उत्तरप्रदेश ला लिया है। अब आगे की कार्यवाही उत्तरप्रदेश में की जाएगी।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसकी वजह से इतना हड़कंप मच गया। इस वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सलीम आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा बोल रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक वीडियो के क्लिप लगातार वायरल होने लगे जिसमें मौलवी पर आरोप है कि वह मुख्यमंत्री की मां का जिक्र करते हुए गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और उन पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है।

Read More:- उत्तराखंड में 1 अप्रैल से लागू होंगे बिजली को लेकर नए नियम, नई दरें लागू होने से हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?