Chief Minister Pushkar Singh Dhami:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा बेहद खास रहने वाला है इस दौरान वह कई लोगों से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करने वाले हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी का अप्रैल में उत्तराखंड का दौरा भी प्रस्तावित किया गया है। आज दिल्ली दौरे के दौरान पुष्कर सिंह धामी कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और कई नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
सीएम कई नेताओं से करेंगे मुलाकात
कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद आज यानी की गुरुवार को पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टियों के सिर्फ नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कुछ तय नहीं है कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम की बैठक होगी या नहीं।
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री इस दौरे के समय प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के उपलक्ष में राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे इस बात को लेकर संभावना जताई जा रही है।
Read More:- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर, मौसम में फिर बदलाव के आसार





