Weather News:- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। तापमान के इस बढ़ते चरण में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ मार्च में तीसरी बार आंधी तूफान देखने को मिल सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज दिनों दिन बदलते नजर आ रहा है। जहां एक तरफ कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के ऊपर जा चुका है। वहीं अब प्रदेश में तीसरी बार बारिश और आंधी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो 27 और 28 के साथ 29 मार्च को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
फिर बदलेगा मौसम
मध्यप्रदेश में मौसम का रुख फिर बदलने के आसार जताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में गुरुवार तक तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। उज्जैन, भोपाल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अचानक बदलेगा और तेज बारिश भी हो सकती है।
कई इलाकों में बारिश आंधी की संभावना
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आंधी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले सिस्टम का असर सबसे ज्यादा आपको उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में देखने को मिलने वाला है। इससे पहले भी मार्च में आंधी बारिश का दौर देखने को मिला है। यह दौर लगातार चार दिन तक चला जिसके बाद 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और 17 जिलों में ओले गिरे है। जिसका असर गेहूं, पपीता और केले की फसलों पर हुआ है। किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
प्रदेश में बढ़ रही गर्मी
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसे में नर्मदा पुरम सबसे गर्म रहा जहां का तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वही रतलाम, खंडवा, खरगोन और रायसेन में भी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। तापमान के बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है।
अप्रैल में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को रात से एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है। ऐसे में अप्रैल की शुरुआत में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल और मई के महीने में तेज गर्मी का एहसास होगा। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा चुका है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर आई गिरावट की महक, जाने आज कितना चल रहा बाजार भाव





