Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जिन अफसर की जवाबदेही में कार्य हो रहा है उन्हें तत्काल प्रभाव में निलंबित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई शहीदों की मूर्तियां खंडित होने पर कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और मूर्तियों को सम्मान पुनर्स्थापित करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्ट
शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ सीएम योगी ने कंपनी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई और मुख्यमंत्री ने कहा कि उन अफसर को तुरंत निलंबित किया जाए जिनकी जवाबदेही में काम हो रहा था साथ ही कंपनी को तत्काल ब्लैक लिस्ट में डालने को कहा गया है।
शहीदों की मूर्तियों की जाएंगी पुनर्स्थापित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहीदों का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं शहीदों की मूर्तियों को तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही स्थान पर पुनर्स्थापित करने को लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Read More:- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे कई अहम फैसले, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी




