Weather News:- मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब गर्मी फिर बढ़ने लगी है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ गर्मी बढ़ने लगी अब ऐसे में तापमान का असर बढ़ता नजर आ रहा है। गर्मी का असर लगातार तेज होता नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में अप्रैल और मई के महीने में लू चल सकती है। पिछले 4 दिनों से मध्यप्रदेश में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही थी लेकिन अब अचानक से मौसम साफ हो गया इसके बाद तापमान अचानक से बढ़ने लगा और गर्मी के असर देखने को मिले है। गर्मी ने वापसी कर ली है।
चार दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि
मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों में तेज बारिश और आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिसके बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया और तापमान बढ़ने लगा जिसकी वजह से गर्मी महसूस हो रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जिसके चलते दिन में तेज धूप निकल रही है और गर्मी बढ़ रही है।
कई शहरों में तापमान बदला
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। नर्मदापुरम में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है, वही स्थान में 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, रतलाम में 37.2 डिग्री और खरगोन में 36.00 डिग्री, वही ग्वालियर में तापमान लगभग 35.9 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में अलग-अलग तापमान देखने को मिल रहा है।
नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस जल्द ही लागू होने वाला है, जो की 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। इसका असर सीधा मध्यप्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा। वहीं वर्तमान में 10 दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इसका असर प्रदेश पर देखने को नहीं मिलेगा।
अप्रैल में मई लू चलने के आसार
मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में अप्रैल में के महीने में जोरदार गर्मी पड़ने के आसार है। मध्यप्रदेश में इन दो महीनो में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पर लगभग 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। ऐसे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहने वाला है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव तेजी के साथ लुढ़के, जाने आज के ताजा बाजार





