Home » बिजनेस » India के इस शहर में शुरू हुआ NCR का पहला LPG ATM; 3 मिनट में मिलेगा भरा सिलेंडर

India के इस शहर में शुरू हुआ NCR का पहला LPG ATM; 3 मिनट में मिलेगा भरा सिलेंडर

LPG ATM
LPG ATM

India Gurugram News : हरियाणा का गुरुग्राम अब एलपीजी वितरण के एक नए मॉडल का गवाह बन गया है। यहां नेशनल कैपिटल रीजन का पहला LPG ATM शुरू किया गया है, जिससे लोग कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा शहर के सेक्टर-33 स्थित सोहना के सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली इलाके में लगाई गई है। इस स्मार्ट मशीन का उद्देश्य घरों तक गैस पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाना है।

यह ऑटोमैटिक सिस्टम Bharatgas की इंस्टा LPG मशीन के जरिए संचालित किया जा रहा है। मशीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक बिना किसी एजेंसी या डिलीवरी बॉय के सीधे सिलेंडर ले सकें। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस है, जिससे समय भी बचता है और सुविधा भी बढ़ती है।

Guurgram में शुरू हुआ LPG ATM

इस स्मार्ट मशीन से सिलेंडर लेने का तरीका काफी आसान रखा गया है। सबसे पहले ग्राहक को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद OTP के जरिए नंबर की पुष्टि होती है। फिर खाली सिलेंडर पर लगे बारकोड या QR कोड को स्कैन करना होता है। भुगतान UPI या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होते ही मशीन भरा हुआ सिलेंडर बाहर दे देती है और खाली सिलेंडर अपने पास रख लेती है। LPG ATM में एक बार में लगभग दस सिलेंडर तक स्टोर किए जा सकते हैं। जैसे ही मशीन में सिलेंडरों की संख्या कम होकर दो रह जाती है, सिस्टम अपने आप नजदीकी गैस एजेंसी को सूचना भेज देता है। इसके बाद एजेंसी कर्मचारी मशीन में नए सिलेंडर डाल देते हैं, ताकि ग्राहकों को सेवा लगातार मिलती रहे।

नई सुविधा के बारे में कम लोगों को जानकारी

इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी इसका उपयोग बहुत कम लोग कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस मशीन से सिर्फ चार सिलेंडर ही वितरित किए गए हैं। इसकी मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि आसपास के कई लोगों को अभी तक इस नई व्यवस्था की जानकारी नहीं है। इस मशीन से मिलने वाले सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों से अलग होते हैं। इन्हें कंपोजिट LPG सिलेंडर कहा जाता है, जो फाइबर आधारित सामग्री से बने होते हैं। इनका वजन सामान्य सिलेंडर की तुलना में काफी कम होता है, जिससे उन्हें उठाना और ले जाना आसान हो जाता है। जहां पारंपरिक सिलेंडर लगभग 31 किलोग्राम तक का होता है, वहीं कंपोजिट सिलेंडर करीब 15 किलोग्राम के आसपास होता है।

गैस का स्तर देखना भी आसान

कंपोजिट सिलेंडरों की एक खासियत उनकी पारदर्शी बॉडी है। इससे उपयोगकर्ता बिना सिलेंडर को उठाए या हिलाए यह देख सकते हैं कि अंदर कितनी गैस बची है। यही वजह है कि इस तरह के सिलेंडर को अधिक सुरक्षित और उपयोग में सुविधाजनक माना जाता है। गैस वितरण की इस नई व्यवस्था को भविष्य के स्मार्ट शहरों के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। अगर लोगों में इसकी जानकारी बढ़ती है और भरोसा बनता है, तो आने वाले समय में ऐसे LPG ATM अन्य शहरों में भी दिखाई दे सकते हैं। इससे गैस लेने के लिए लंबा इंतजार करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।

Read More : Indore में आग लगने से हड़कंप, कार चार्जिंग के दौरान धमाका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?