Uttarpradesh News:- बसपा के संस्थापक काशीराम की जयंती को कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मनाने का प्लान कर रही है। इसी के चलते आज यानी की 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित किया हुआ है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी यहां शामिल रहने वाले हैं। कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को लखनऊ आने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 3:30 पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बसपा संस्थापक काशीराम की जयंती पर आयोजित बहुजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान वह दलित संवाद भी करेंगे।
इस प्रोग्राम में कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
विशिष्ट अधिकारी के रूप में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल रहने वाले हैं। इस प्रोग्राम को कांग्रेस के नेता देर शाम तक अंतिम रूप देने की तैयारी में है।
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी है। इसके लिए प्रदेश भर में लगभग 375 न्याय योद्धाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह योद्धा विभिन्न स्थानों पर होने वाली घटनाओं की जिम्मेदारियां उठाएंगे और जो लोग मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं है उनकी हर स्तर पर मदद की जाएगी। इतना ही नहीं न्याय योद्धा नियुक्त करने की जिम्मेदारी कांग्रेस विधि विभाग को सौंप दी गई है। पार्टी के प्रवक्ता मनीष हिंदवी का कहना है कि हर जिले में अप्रैल माह से पांच-पांच न्याय योद्धाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी और वहीं कुछ स्थान पर न्याय योद्धाओं द्वारा काम शुरू किया जाएगा।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में बीते दिनों के मुकाबले आई तेजी, जाने आज के ताजा बाजार भाव




