Uttarakhand News:- गृह मंत्रालय की तरफ से अनुरोध किया जा रहा है कि आने वाले जनगणना के दोनों चरणों के दौरान कर्मचारियों के तबादले ना किया जाए। चुनाव आयोग के अप्रैल में होने वाले एसआईआर में भी 12000 कर्मचारी लगेंगे। बता दे 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इस नए तबादला सीजन के दौरान लगभग 40000 से ज्यादा कर्मचारियों के शुरुआती दिनों में तबादले नहीं किए जाएंगे।
गृह मंत्रालय की तरफ से जनगणना के दोनों चरणों के दौरान तबादले ना करने को लेकर अनुरोध किया गया है। वही अप्रैल में चुनाव आयोग का विशेष ग्रहण पूर्ण निरीक्षण भी शुरू होने जा रहा है।
जनगणना होगी शुरू
प्रदेश भर में जनगणना के दो चरण होंगे। इन चरणों में पहले चरण के दौरान 25 अप्रैल से 24 में के बीच मकान सूचीकरण किया जाएगा। वहीं इसके लिए प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में सितंबर के महीने में जनगणना करने के बाद अगले साल फरवरी के महीने में फिर जनगणना कराई जाएगी।
इस जनगणना के दौरान कर्मचारियों के तबादले बिल्कुल भी नहीं होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्टेट लेवल इन पावर्ड कमेटी की बैठक में गृह मंत्रालय का या अनुरोध जनगणना निदेशक युवा आशीष श्रीवास्तव ने रखा है। इस दौरान सभी कर्मचारियों का तबादला अप्रैल में नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में लगभग 11700 बीएलओ सहित लगभग 12000 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी यहां पर लगेंगे। इसके लिए आयोग द्वारा अप्रैल माह तक कर दिया गया है। फिलहाल अभी तिथियां की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी यह प्रक्रिया लगभग 1 महीने तक चलेगी। इस दौरान इसमें लगे कर्मचारियों के तबादले भी नहीं किए जाएंगे।
Read More:- बांकेबिहारी मंदिर में बनाई व्यवस्था की नई प्रणाली, होली पर भक्त करेंगे खुशी से ठाकुर जी के दर्शन




