Home » उत्तर प्रदेश » Namo Bharat कॉरिडोर का पूरा सफर आज से शुरू, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; मेरठ मेट्रो भी पटरी पर

Namo Bharat कॉरिडोर का पूरा सफर आज से शुरू, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; मेरठ मेट्रो भी पटरी पर

Namo Bharat
Namo Bharat

Namo Bharat : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का लंबा इंतजार आखिर खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शेष बचे हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए खुल जाएगा। अभी तक 55 किलोमीटर पर ही सेवा संचालित हो रही थी। अब मेरठ से दिल्ली की दूरी समय के लिहाज से और सिमट जाएगी।

करीब 30,274 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में 70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत ट्रैक शामिल है। पहले रैपिड ट्रेन अशोक विहार से मेरठ साउथ तक चल रही थी, अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ेगी।

Namo Bharat कॉरिडोर

पूरे सफर का किराया लगभग 213 रुपये तय किया गया है। इससे मेरठ और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मेरठ शहर को पहली बार मेट्रो सेवा भी मिलने जा रही है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलेगी। इस खंड में कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे स्टेशन प्रमुख हैं। खास बात यह है कि कुछ स्टेशनों पर नमो भारत और मेट्रो दोनों की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म से मिलेगी। यह मेट्रो 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जो इसे देश की सबसे तेज मेट्रो बनाती है।

उद्घाटन समारोह की तैयारियां

शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन को खास तौर पर सजाया गया है। फूलों, रोशनी और स्वागत बैनरों से पूरा इलाका सजा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और राज्य मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो से मेरठ साउथ तक सफर करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू है और कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद रखे गए हैं। सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती से पूरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में है।

जनता के लिए कब खुलेगी सेवा

औपचारिक उद्घाटन आज होगा, लेकिन आम यात्रियों के लिए सेवा 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में आवागमन की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

Read More : India में ब्राजीलियन चिकन का बाजार बढ़ाने की तैयारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?