Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुर्गा चौकी अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे झरना मोड़ के पास गुरुवार को रात के समय 12:00 बजे के लगभग एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बहुत ही भयानक था। इस हादसे में दो कार्य आमने-सामने से एक दूसरे से टकरा गई। हादसे के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए जिसमें से दो लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। हादसे में वहां बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। इस हादसे के बाद लोगों की यहां भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
घायलों को किया गया अस्पताल रेफर
हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी अपरोड़ में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। अस्पताल में दो लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बताई गई है।
कार में सवार थे चार लोग
जानकारी के मुताबिक मारुति चार में चार लोग सवार थे जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके साथ ही सामने से आ रही है कार में तीन लोग सवार थे और तीनों लोग घायल हो चुके हैं। जानकारी है कि मारुति कार में सवार लोग शर्मा कोरबी गांव के रहने वाले हैं। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम का कहना है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई और मामले की कार्यवाही अब की जा रही है।
Read More:- उत्तरप्रदेश के बनारस में कचहरी को बम से उड़ने की मिली धमकी, सुरक्षाकर्मियों ने शुरू की छानबीन





