Home » टेक न्यूज़ » मार्केट में Nothing के दो नए स्मार्टफोन कर रहे लांचिंग की तैयारी, जाने कीमत और फीचर्स

मार्केट में Nothing के दो नए स्मार्टफोन कर रहे लांचिंग की तैयारी, जाने कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 4a:- Nothing के दो नए स्मार्टफोंस मार्केट में लांचिंग की तैयारी कर रहे हैं। नथिंग के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन को चर्चा में देखा गया है। इसकी जल्द ही भारतीय बाजार में लांच होने की उम्मीद की जा रही है।

हाल ही में कुछ दिन पहले इन दोनों डिवाइसेज को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसके बाद उनके लांच होने की खबर और भी ज्यादा पक्की होती नजर आ रही है। टीजर के जरिए साबित होता है कि जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा लॉन्च

नथिंग की तरफ से इस बात को लेकर कन्फर्मेशन मिल गई है कि इस साल कोई भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होने वाला है। कंपनी का पूरा ध्यान हाई मिड रेंज सेगमेंट पर लगाने का फैसला किया गया है। वही सेगमेंट है जहां कंपटीशन सबसे ज्यादा है और यूजर्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है।

Nothing स्मार्टफोन की कीमतें

इस बार नथिंग स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर ऐसी है कि इस बार नथिंग फोन 4a की कीमत लगभग 43000 हो सकती है वही नथिंग फोन पर 4a प्रो की कीमत लगभग 49000 रुपए रखी जा सकती है।

Read More:- घर में अलमारी का दरवाजा खुला होना है अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?