वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कई बातों का खास ख्याल रखना होता है। अक्सर कई लोग घर में प्रवेश द्वार के आसपास भगवान गणेश की मूर्ति या फिर फोटो लगाते हैं। भगवान गणेश विघ्नहर्ता है कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति होना शुभ है या अशुभ इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है या नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसा करना घर पर किस तरह के प्रभाव डालता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भगवान गणेश की मूर्ति मुख्यद्वार पर शुभ है या अशुभ?
भगवान गणेश विघ्नहर्ता है। इनकी पूजा हर शुभ काम से पहले की जाती है। भगवान गणेश की मूर्ति मुख्य द्वार पर लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि भगवान गणेश की पीठ में दरिद्रता का वास होता है और जब हम घर के बाहर भगवान गणेश की मूर्ति लगते हैं तो ऐसे में उनकी पीठ के जरिए दरिद्रता घर में आती है और रिद्धि-सिद्धि बाहर की तरफ जाती है इसीलिए वास्तु शास्त्र के मूर्ति को घर के अंदर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कभी भी भगवान गणेश की मूर्ति मुख्य द्वार के बाहर ना लगाए क्योंकि यह अशुभ होता है।
यह सावधानियां बरतें
मुख्य द्वार घर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसीलिए सुबह शाम मुख्य द्वार पर पानी छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से मत शांत रहता और घर में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा मुख्य द्वार की साफ-सफाई करें रोजाना दीपक जलाएं और घर में भगवान की रोजाना पूजा करें ऐसा करने से घर से नेगेटिविटी बाहर जाती है और पॉजिटिविटी घर में आती है। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार को हमेशा बंद करके रखें। इस बात का ध्यान रखें की मुख्य दरवाजे में किसी तरह का छेद या फिर दरार ना हो। यह अशुभ माना जाता है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में खड़ी बाइक पर सोया युवक तभी बाइक में लग गई भयानक आग, राहगीरों ने बचाई जान





