Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क किनारे एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें नशे में धुत युवक मरते मरते बचा। कोरबा के पड़निया गांव में एक युवक नशे में दूध होकर सड़क किनारे बाइक खड़ी करके उसके ऊपर सो गया। इसी दौरान बाइक में भीषण आग लग गई जिसकी वजह से युवक मरते मरते बचा। जैसे ही बाइक में आग लगी राहगीरों ने देखा और जलती बाइक से युवक को हटाकर उसकी जान बचाई। यह मामला कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पड़निया का है। यह हादसा सोमवार को सुबह-सुबह हुआ।
नशे में धुत था युवक
पड़निया निवासी युवक जिसका नाम मनीराम यादव है वह अपनी बाइक से सर्वमंगला से अपने घर की तरफ जा रहा था। लेकिन वह नशे में धुत होने की वजह से युवक ने साइड में बाइक लगा दी और इस पर सो गया इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह आज खुद लगी थी या किसी ने लगाई थी। राहगीरों का कहना है कि जब बाइक में आग लगी तब युवक बाइक के बहुत करीब सोया था तभी राजगीरों की नजर उसे पर पड़ी और राहगीरों ने उसे हटाकर उसकी जान बचाई।
बाइक में जानबूझकर आग लगाने की संभावना
मौके से लोगों ने तुरंत युवक को हटाया और उसकी जान बचाकर उसे अपने घर पहुंचाया। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे में धुत होने की वजह से उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन संभावना है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि फिलहाल तरह-तरह की बातें इस मामले को लेकर की जा रही है लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है की बाइक में आग कैसे लगी।
Read More:- सोना-चांदी के भाव ने वापस पकड़ी तेजी की रफ्तार, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





