Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में फिर हुई सर्द हवाओं की वापसी, ठंड ने लिया विकराल रूप

मध्यप्रदेश में फिर हुई सर्द हवाओं की वापसी, ठंड ने लिया विकराल रूप

Weather News:- मध्यप्रदेश में फरवरी का महीना शुरू होते ही ठंड में फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। सर्द हवाई चल रही है। बारिश और ओलो का दौर थम चुका है। ऐसे में आपका इलाकों में तापमान गिर रहा है जिसकी वजह से सर्द हवाएं चल रही है। प्रदेश भर के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल में ठिठुरन सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं चलती है जिसकी वजह से ठंड से राहत नहीं मिल रही है। आज यानी कि शनिवार को ठंड का माहौल देखने को मिल रहा है।

इन इलाकों में नजर आया कोहरा

कई इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया आज यानी कि शनिवार को भी ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के कई हिस्सों में कोहरा छाया था। फिलहाल इन इलाकों में फिर कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कुछ दिनों तक बारिश के मौसम से राहत मिली है।

ठंड में हुआ इजाफा

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम हटाने के बाद ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम का असर जैसे ही काम हुआ ठंड में जोरदार तेजी आई है। आज रात भी तेज सर्दी देखने को मिली है। कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड गिरने की संभावना है।

इन इलाकों में गिरा तापमान

सिस्टम के हटने के बाद कई इलाकों में तापमान गिरा है जिसकी वजह से ठंड देखने को मिली है। करौंदी में तापमान 5.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 60 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में 8 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। वही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में तापमान 10 से 12 डिग्री दर्ज किया गया है।

फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली 10 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिसकी वजह से 10 फरवरी के बाद बारिश गिरने की संभावना है। लेकिन ठंड का असर फिर भी जारी रहेगा।

Read More:- उत्तरप्रदेश के गोंडा में महसूस हुए भूकंप के झटके, जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?