Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से नेगेटिविटी भगाने का सबसे सटीक उपाय, जाने क्या करना होगा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से नेगेटिविटी भगाने का सबसे सटीक उपाय, जाने क्या करना होगा?

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में हमेशा भारीपन लगने लगे। घर में नेगेटिविटी जैसा फील हो और कुछ भी अच्छा ना लगे। घर में नेगेटिविटी हो तो हमेशा मन अशांत रहता है और धीरे-धीरे वास्तु दोष बढ़ने लगता है। अगर आपके घर में भी नेगेटिविटी महसूस होती है और घर में अच्छा नहीं लगता तो ऐसे में आपको नेगेटिविटी दूर करने के लिए कुछ आसान से उपाय आजमाने होंगे।

जिससे कि आप वास्तु शास्त्र से जुड़े इन उपायों को आजमा कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप नेगेटिविटी को भगाना चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। आइए इन सटीक उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

घर में पोछा लगाने का तरीका

घर में रोजाना साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप साफ सफाई नहीं करते हैं तो राहु के अशुभ प्रभाव बढ़ने लगते हैं। इसीलिए घर में हमेशा साफ सफाई की जाती है और झाड़ू पोछा लगाया जाता है। अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पोछा लगाते समय पानी में सादा या फिर समुद्री नमक डाल देना चाहिए। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी हमेशा के लिए दूर होने लगेगी। घर में आने वाली फालतू एनर्जी घर से बाहर निकल जाएगी। ऐसा घर की एनर्जी बदलने के लिए करना बहुत जरूरी है।

घर में पोछा लगाने का समय

अगर आप घर में साफ सफाई करते हैं और पोछा लगाते हैं तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपको ब्रह्म मुहूर्त में पोछा लगाना चाहिए। अगर आप इस समय नहीं उठाते हैं तो आपको सूर्योदय से पहले और ठीक बाद पोछा लगा लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी लाना चाहते हैं तो पोछे के पानी में नमक के अलावा नींबू का कुछ रस भी मिला सकते हैं ऐसा करने से घर की एनर्जी सकारात्मक हो जाती है। घर में पोछा लगाना हमेशा उत्तर पूर्व दिशा से शुरू करें। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है।

Read More:- दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में हुई वनपाल की मौत, अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?