Home » मध्य प्रदेश » एमपी में ओले और बारिश थमी तो कोहरे ने मचाया बवाल, फिर मौसम ने बदला अपना रूप

एमपी में ओले और बारिश थमी तो कोहरे ने मचाया बवाल, फिर मौसम ने बदला अपना रूप

Weather News:- एमपी में लगातार ओले और बारिश का दौर चल रहा था। बारिश और ओले थमने के बाद में कोहरे ने जोर पकड़ लिया है। आज यानी कि गुरुवार को आधे से ज्यादा जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी से एक नया स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय होगा। जिससे कि फिर मावठा बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रक सिस्टम के चलते 2 दिन तक प्रदेश के लगभग 60% हिस्से में बारिश हुई और ओलावृष्टि हुई साथ ही तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 30 जनवरी से एक और स्ट्रांग सिस्टम सक्रीय होगा। जिसके बाद फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

कोहरे की चपेट में आया मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिले इसके बाद आज यानी कि गुरुवार को फिर अधिकतर जिलों में देखने को मिला है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल समेत कई जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता बहुत ही कम हो गई है। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ में मामूली हल्का-फुल्का कोर नजर आया है।

ठंड का असर बड़ा

आज यानी कि गुरुवार को मौसम विभाग की तरफ से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। लेकिन ठंड का असर बढ़ता नजर आ रहा है। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि रात के समय बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

किसानों को नुकसान

प्रदेश भर में बीते दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते 30 से ज्यादा जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खड़ी फसले जैसे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर फसले गिर गई जिसकी वजह से अब किसानों को इसका हरजाना भुगतना होगा।

तापमान में गिरावट

मध्यप्रदेश में लगातार कई शहरों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मध्यप्रदेश में तापमान लगातार 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगो के लिए परेशानियां बढ़ती जा रही है।

Read More:- सोना-चांदी के रेट पहुंचे नए शिखर पर, जाने आज कितना उछला बाजार में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?